पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देचू : पानी मोटर चोर गिरोह का पर्दाफाश 3 आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातें कबूली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेतरावा चौकी पुलिस ने पानी की मोटर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में पानी मोटर व चोरी में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया। आरोपियों को 4 दिन पीसी रिमांड के बाद बालेसर न्यायालय में पेश करेंगे। पुलिस चौकी प्रभारी बाबूराम ने बताया कि 6 मार्च रात्रि में जैतसर निवासी उम्मेदसिंह पुत्र डूंगरसिंह व सुमेरसिंह पुत्र राणीदानसिंह के घर से चोर पानी मोटर चुरा ले गए। इस पर सवाईराम पुत्र घेवरराम भील निवासी सोलंकियातला व भूराराम पुत्र भगाराम भील निवासी सोलंकियातला, ताकाराम उर्फ विशनाराम पुत्र बिंजाराम भील निवासी सोलंकियातला काे पकड़कर पूछताछ करने पर चोरी की घटनाएं कबूल करते हुए दो पानी की मोटर बरामद करवाई व घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो चौरड़िया से तीन, सोलंकियातला सूर्योदय नगर से चार, खींयासरिया से एक पानी की मोटरें चोरी करना स्वीकार किया। पानी मोटर चोर गिरोह का पर्दाफाश करने व माल बरामद करने मे चौकी प्रभारी बाबूराम, कानि. अशोक कुमार, कांस्टेबल घेवरराम की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...