पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवि परीक्षाएं बाद में करवाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सायंकालीन संस्थान छात्रसंघ अध्यक्ष देवीसिंह बरजासर ने कोरोना वायरस के खौफ के चलते परीक्षाएं स्थगित कर आगे करवाने की मांग की है। सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने सावधानी बरतने के लिए सिनेमा हॉल, जिम और स्कूल और कॉलेजों को 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर विवि की परीक्षाएं चल रही हैं और उसमें प्रतिदिन सैकड़ों स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। एक जगह पर स्टूडेंट्स के इकट्ठा होने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बरकरार है। ऐसे में विवि प्रशासन को आगे आकर परीक्षाएं स्थगित कर देनी चाहिए, लेकिन सरकार की गाइडलाइन के बाद भी परीक्षाएं करवाई जा रही हैं।
खबरें और भी हैं...