गिरदावरी कर मुआवजा दिलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
_photocaption_भोपालगढ़| उपखंड क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के जीरे की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई है। रूदिया, मिंडोली के किसानों ने लिखमाराम माचरा के नेतृत्व में जल्द से जल्द गिरदावरी करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। माचरा ने बताया कि जीरे, ईसबगोल, गेहूं की फसलें पूरी तरह बर्बाद होने से हम मानसिक व आर्थिक रूप से भी परेशान हैं। बेमौसम बारिश से सारी फसल नष्ट हो गई। किसानों ने उपखंड अधिकारी को जल्द गिरदावरी करवाकर सरकार से जल्द से जल्द मुआवजे की मांग की। इस दौरान अमरसिंह चौहान, मदनसिंह चौहान, देवीसिंह भाटी, रूसी गोदारा, कपिल मेघवाल, देवाराम मेघवाल, श्रवण सियाग आदि मौजूद थे।*photocaption*