पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डोडा-पोस्त तस्करी मामले में ढाई साल से वांछित बदमाश गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर | ट्रेलर में सीमेंट कट्टों के नीचे छह क्विंटल से ज्यादा डोडा-पोस्त की तस्करी के करीब ढाई साल पुराने मामले में वांछित तस्कर को डांगियावास पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। डांगियावास थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि 27 अक्टूबर 2017 को तत्कालीन थानाधिकारी सुरेश चौधरी की टीम ने थाने के सामने एक ट्रक-ट्रेलर को रोककर उसकी तलाशी ली, तो सीमेंट के बैग के नीचे 6 क्विंटल 16 किलो डोडा-पोस्त बरामद हुआ था। तब ट्रेलर चालक खोखरिया निवासी दिनेश विश्नोई पुत्र मांगीलाल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। उससे मिली जानकारी के आधार पर खोखरिया निवासी सुनील विश्नोई पुत्र मांगीलाल, तिलवासनी निवासी श्रवण विश्नोई उर्फ बंटी पुत्र मनाराम को डस्टर कार व डेढ़ लाख रुपए के साथ तस्करी में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर को एस्कॉर्ट करने वाले सहयोगी डस्टर मालिक पीथावास निवासी पप्पूराम विश्नोई पुत्र भाखरराम और सहयोगी तस्कर सुरजाराम विश्नोई पुत्र धन्नाराम को भी बाद में गिरफ्तार किया गया था। ये बदमाश मुख्य तस्कर धीमाराम के लिए सप्लाई लेकर आए थे और उसे डिलीवरी देने से पहले पकड़े गए। इसी आधार पर मुख्य तस्कर की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। ऐसे शातिर व टॉप टेन वांटेड की सूची में शामिल तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थानाधिकारी की अगुवाई में हैड कांस्टेबल सीपाराम, कांस्टेबल मदनलाल, तेजाराम, महेंद्र व मोहन की टीम गठित की गई। टीम ने फिटकासनी निवासी धीमाराम बाबल पुत्र भीयांराम विश्नोई को सूचना के आधार पर फिटकासनी तिराहे के निकट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उससे तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
खबरें और भी हैं...