कांग्रेस उदय मंदिर ब्लॉक की बैठक में नगर निगम चुनाव पर चर्चा
जोधपुर| जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गठित ब्लाॅक कमेटियों की बैठकों के क्रम में बुधवार को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के उदय मंदिर ब्लॉक में वार्ड संख्या 42, 43, 45, 46 की बैठकें आयोजित की गई। वार्ड 43 की बैठक बच्चन निवास राइकाबाग पुलिया पर, वार्ड नंबर 42 की बैठक सामुदायिक भवन पाबूपुरा में, वार्ड 45 व 46 की बैठक हज हाउस स्टेडियम पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पुखराज पेंटर की अध्यक्षता तथा ब्लॉक प्रभारी महासचिव आनंदसिंह चौहान के संयोजन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्डो के नए परिसीमन अनुसार मतदाता सूचियों को व्यवस्थित करने व बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूचियां तैयार करने की जिम्मेदारियां सौंपी गई।