पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिला स्तरीय जैविक मेला आज**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। मरूधर गंगा सोसायटी की ओर से सर्किट हाउस रोड, वेस्ट पटेल नगर स्थित पार्क में रविवार सुबह 11 से शाम 6 बजे तक जिला स्तरीय जैविक मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक दीपक सिंह राजगुरू और मुख्य कार्यकारी भरत कुमार भाटी ने बताया कि कार्यक्रम संबंधी बैनर विमोचन किया गया। विमोचन के दौरान दिलीप सिंह भाटी और संतुसिंह मेड़तिया आदि उपस्थित थे। मेले में विभिन्न प्रकार के जैविक उत्पाद जैसे- खाद्य सामग्री, गेहूं, बाजरा, दाले, गुड़, घी, फल, सब्जियां की स्टाॅल लगाई जाएगी। कार्यक्रम में पंजाब से बीकानेर चलने वाली कैंसर ट्रेन को देखकर दो हजार किलोमीटर की जैविक यात्रा कर युवाओं को जागरूक करने का संदेश देने वाले नीरज कुमार प्रजापत भी शामिल होंगे। राजदीप पारीक सहित जैविक कृषि वैज्ञानिक अपना उद्बोधन देंगे। संतुसिंह मेड़तिया जैविक जल तैयार करने की विधि बताएंगे। कार्यक्रम में जैविक खेती करने वाले किसान एवं जैविक गुरु, जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
खबरें और भी हैं...