- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Dk 00000 Photo The Amount Found In The Mouth Appeared In The 11000 Education Fund The Father Also Gave The Same Amount
डीके 00000 (फोटो) मुंह दिखाई में मिली राशि 11 हजार शिक्षा कोष में भेंट की, पिता ने भी इतने ही रुपए दिए
-डॉ. मिताली राय ने की पहल तो पिता मुकुट बिहारी भी आगे आए, कायस्थ जनरल सभा को सौंपे चेक
कम्युनिटी रिपोर्टर. जोधपुर
‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ और जरूरतमंद को शिक्षा में मदद की भावना से डॉ. मिताली राय ने शादी के बाद मुंह दिखाई में मिली राशि में से 11 हजार रुपए कायस्थ जनरल सभा को भेंट किए। मिताली ने ईएनटी में एमएस किया है और उनके पति कार्तिक एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं।
जब बेटी मिताली ने शिक्षा कोष में मदद की तो उनके पिता उप वन संरक्षक पद से सेवानिवृत्त मुकुट बिहारी माथुर ने भी अपनी ओर से 11 हजार रुपए भेंट किए। माथुर की प|ी भी स्नातकोत्तर और एमफिल तक पढ़ी हैं और गृहिणी हैं। माथुर ने निर्मल कुमार माथुर की प्रेरणा से अंशदान के रूप में 11 हजार रुपए का चेक कायस्थ जनरल सभा के अध्यक्ष नरेश माथुर और सभा के सदस्य मनीष माथुर को भेंट किया।