पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News Door To Door Garbage Collection 40 Percent Houses Are Being Covered So Far The Situation Is Not Improving

घर-घर कचरा संग्रहण: नहीं सुधर रहे हालात अब तक 40 फीसदी मकान ही कवर हो रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में घर-घर कचरा संग्रहण की याेजना ठेका फर्माें की लापरवाही व अनदेखी से सिरे नहीं चढ़ पा रही है। नगर निगम अब तक शहर के सभी 65 वार्डाें में घर-घर कचरा संग्रहण याेजना के लागू हाेने का दावा ताे कर रहा है, लेकिन हकीकत में यह याेजना सिर्फ 40 फीसदी घराें तक ही पहुंच पा रही है। 60 फीसदी लाेग अभी भी कचरा संग्रहण के वाहनाें का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन सप्ताह में एक या दाे दिन ही वाहन घर के बाहर आकर कचरा ले जा रहे हैं। तंग गलियाें वाले वार्डाें की हालत ताे और भी खराब है।

निगम प्रशासन घर-घर कचरा संग्रहण काे प्रभावी बनाने के लिए संवेदकाें पर शिकंजा भी कस रहा है, लेकिन हालात सुधर नहीं रहे। इसके बावजूद निगम प्रशासन उपभाेक्ताआें से यूजर चार्ज वसूलने पर जाेर दे रहा है। निगम प्रशासक एसके आेला का दावा है कि शहर के सभी 65 वार्डाें में घर-घर कचरा संग्रहण का काम बेहतर तरीके से संचालित हाे रहा है। हालांकि उन्हाेंने यह भी कहा कि पूर्व में भी कई बार संवेदकाें काे सेवाआें में सुधार लाने काे कहा, लेकिन इसके बावजूद संवेदक टेंडर की शर्ताें का उल्लंघन कर रहे हैं। इसकाे लेकर शिकायतें भी मिल रही हैं।

अब प्रशासक का यू-टर्न

सेवाआें से संतुष्ट हाेने पर ही चुकाएं यूजर चार्ज

निगम प्रशासक आेला ने बताया कि सरकार की आेर से घर-घर कचरा संग्रहण के लिए प्रति घर से अधिकतम यूजर चार्ज 50 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्हाेंने कहा कि यूजर चार्ज तभी दें, जब तक उपभाेक्ता संवेदक की सेवाआें से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हाे जाए। यदि काेई उपभाेक्ता कार्य करने वाली एजेंसी के कार्य से संतुष्ट नहीं है ताे वह यूजर चार्ज देने के लिए बाध्य नहीं है। उससे ठेका फर्म भी जबरन यूजर चार्ज नहीं वसूल सकेगी।

ठेका फर्माें की इसी अनदेखी पर शुरू किया आकस्मिक निरीक्षण

टेंडर शर्ताें की पालना नहीं करने की शिकायताें पर ही निगम प्रशासक ने घर-घर कचरा संग्रहण के कार्याें का आकस्मिक निरीक्षण करने काे कहा है। निगम एईएन परिणीता सामरिया व अंकित पुराेहित आैर जेईएन गिरीश पुराेहित ने साेमवार काे भी कई वार्डाें में जाकर इस याेजना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दाैरान कई कमियां पकड़ी गईं। खुले में कचरा परिवहन करते आॅटाे ट्रिपर, खाली राउंड करते आॅटाे ट्रिपर, बिना ड्रेस काेड व आई कार्ड के ठेका कर्मचारी मिले। प्रशासक ने बताया कि निगम अभियंताआें की रिपाेर्ट पर संबंधित ठेका फर्माें पर जुर्माना लगाया गया। डिगमैन पाॅवर एंड सिक्याेरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 4 हजार 600 रुपए, रिकार्ट इनाेवेशन प्राइवेट लिमिटेड पर 1900 रुपए, स्टर्लिंग टेक्नाेलाॅजी एंड सर्विसेज पर 2900 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
खबरें और भी हैं...