पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉ. जीएल मीणा ने संभाला डॉ. एसएनमेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का पदभार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्राथमिकता पर बोले- योजनाओं काे लागू करेंगे, समस्याओं का निस्तारण करेंगे

{शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास करेंगे।

{योजनाओं काे लागू करेंगे, समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

{आम आदमी तक सुविधाएं पहुंचाएंगे। नवाचार पर जोर देंगे।

{शहरवासी जागरूक रहें। कोरोना से डरें नहीं, सतर्क रहें।

जोधपुर| डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और नियंत्रक के स्थानांतरण आदेश के 10 दिन बाद शुक्रवार शाम डॉ. गुलजारी लाल मीणा ने पदभार संभाला। डॉ. मीणा को अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम डॉ. यूडी शर्मा ने कार्यभार सौंपा। गौरतलब है कि पूर्व प्राचार्य डॉ. एसएस राठौड़ शुक्रवार को खुद ही रिलीव होकर बीकानेर मेडिकल कॉलेज में पदभार ग्रहण करने निकल गए थे। डॉ. मीणा को तीन मार्च को बीकानेर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद पर नियुक्त किया गया था। उसके अगले ही दिन उनका तबादला जोधपुर मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य और नियंत्रक पद पर कर दिया गया। कुछ दिनों तक दोनों डॉक्टर अपने पद पर कार्यरत रहे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव वैभव गालरिया ने फोन कर निर्देश दिए। उसके बाद दोनों आनन-फानन में रिलीव होकर रवाना हो गए। बीकानेर में पूर्व प्राचार्य से पहले डॉ. मीणा वहीं अधीक्षक पद पर कार्यरत रहे। डॉ. मीणा ने पदभार ग्रहण करते ही सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली।

पदभार ग्रहण करने पर डॉ. मीणा का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं...