पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Mathaniya News Rajasthan News Drunk Fell Into 100 Feet Of Dry Well At Night Drunk So Much That Till Morning He Did Not Know That He Was In The Well

रात को 100 फीट सूखे कुएं में जा गिरा शराबी, नशा इतना चढ़ा कि सुबह तक उसे पता ही नहीं चला कि वह कुएं में है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अस्पताल में भर्ती

कुएं से निकाला

भीड़ जुटी

एमपी का रहने वाला है युवक

युवक की पहचान दुर्गेश पुत्र श्यामलाल बावरी निवासी मंदसौर के रूप में हुई। वह यहां मजदूरी करता है। शुक्रवार को एक साथी के साथ चौपासनी गांव से अपने मजदूरी के पैसे लेकर लौटा और फिर शराब पी ली। वह नशे में कब नीमला बेरा पर पहुंच गया पता नहीं रहा।

मथानिया| मध्यप्रदेश के एक युवक ने शुक्रवार रात इतनी शराब पी कि उसे होश नहीं रहा और पास के सूखे कुएं में जा गिरा। वह रात भर कुएं में ही पड़ा रहा। सुबह होश आया तो पता चला कि वह कुएं में है। फिर काफी देर तक चिल्लाता रहा। कुआं सुनसान इलाके में होने के कारण वह काफी देर तक चिल्लाता रहा, किसी ने सुना नहीं। इसके बाद वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने आवाज सुनी और घर जाकर पुरुषों को सूचना दी। इसके बाद लोग कुएं पर पहुंचे। अंदर देखा तो युवक पड़ा था। फिर जुगाड़ी बोस केवलचंद गहलोत को बुलाया गया। उन्होंने देसी जुगाड़ के साथ विजयसिंह राजपुरोहित को कुएं में उतारकर उसे बाहर निकाला।
खबरें और भी हैं...