डंपर बिजली तारों से टकरायाकरंट से लगी आग, टायर जले
कुई इंदा में उपखंड व तहसील कार्यालय के आगे शुक्रवार को देर रात बजरी खाली कर रहे एक डम्पर को खाली करते समय ऊपर ढीले तारों में अटक जाने से अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात्रि लगभग ग्यारह बजे के आसपास बजरी से भरा एक डम्पर उपखंड कार्यालय के आगे खाली होने के लिए आया। उपखंड एवं तहसील कार्यालय के आगे तार ढीले होने की वजह से थोड़े नीचे थे। डम्पर चालक ने जैसे ही डम्पर को खाली करने के लिए ट्रॉली को ऊपर किया तो तार से टच हो गई। इसके साथ ही डंपर में अचानक आग लग गई। इस दौरान चालक सूझबूझ दिखाते हुए डंपर से बाहर आ गया। डिस्काॅम कार्यालय में फोन करके लाइट कटवाई। मगर तब तक डंपर के टायर जल गए। वहीं कुई इंदा,कुई जोधा गांव में रात्रि 11 बजे कटी लाइट दिन में तीन बजेे तक ठीक नहीं हो पाई।