आठवीं व दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू
दसवीं कक्षा की परीक्षा भी प्रथम पारी में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे हुई। शेरगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। इसके तहत शेरगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में सीनियर व संस्कृत वरिष्ठोपाध्याय शेरगढ़, खिरंजा खास, गड़ा, रायसर, सोलंकियातला, सोमेसर, डाडे की बेरी, चतुरपुरा, हिम्मतपुरा, हनवंतनगर व साबूसिंह की ढाणी देवराजगढ़ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। सीनियर स्कूल शेरगढ़ के परीक्षा केंद्र पर दसवीं बोर्ड के 221 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इनमें से पहले दिन 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
शेरगढ़| आठवीं व दसवीं बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता आठवीं बोर्ड की परीक्षा दूसरी पारी में अपराह्न 2 से शाम 4:30 बजे तक पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। शेरगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में आठवीं बोर्ड के 24 परीक्षा केंद्रों पर 2937 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सीनियर स्कूल शेरगढ़ के परीक्षा केंद्र पर बापिणी के सीबीईओ नेनूराम जाणी ने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जहां आठवीं बोर्ड परीक्षा के तहत 201 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से पहले दिन 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की