हिंदी व राजस्थानी के लेखकों से मांगी पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां
जोधपुर| हिंदी और राजस्थानी भाषा-साहित्य के मौलिक लेखन को सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से हर साल दिए जाने वाले पुरस्कारों की प्रविष्टि के लिए प्रस्ताव व कृतियां आमंत्रित की गई हैं। इसके तहत \\\"डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार’ और ‘पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार\\\' प्रदान किए जाएंगे। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि उक्त पुरस्कार 11-11 हजार रुपए के होंगे और 14 सितंबर 2020 को संस्था के वार्षिकोत्सव के में प्रदान किए जाएंगे। उपाध्यक्ष बजरंग शर्मा ने बताया कि विहित अवधि में प्रकाशित पुस्तक की एक प्रति मय संक्षिप्त परिचय एवं फोटो 31 मई 2020 तक निःशुल्क मंत्री, राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, संस्कृति भवन, एन.एच.11 जयपुर रोड, श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) राज0 331803 के पते पर प्रेषित करनी होगी। मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि आवेदित पुस्तक या प्रस्तावक द्वारा प्रस्तावित पुस्तक पुरस्कार वर्ष से 5 वर्ष पूर्व तक की कालावधि में प्रकाशित होनी चाहिए। सम्पादित कृतियां, विवरणिकाएं, स्मृति या अभिनन्दन-ग्रंथ, रचना समग्र, स्मारिकाएं आदि पुरस्कार की मौलिक लेखन की परिभाषा में शामिल नहीं होंगी।