पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8वीं, 10वीं बोर्ड अाैर जेएनवीयू के नियमित स्टूडेंट्स की परीक्षाएं शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के डर के बीच गुरुवार से तीन परीक्षाएं शुरू हुईं। 8वीं बोर्ड, राजस्थान बोर्ड से दसवीं और जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के रेग्युलर स्टूडेंट्स की परीक्षाएं एक साथ शुरू हुईं। पहले दिन नकल का एक भी मामला सामने नहीं आया। जयनारायण व्यास विवि में पढ़ने वाले नियमित स्टूडेंट्स की परीक्षाअाें के लिए 85 सेंटर बनाए गए हैं जहां एक लाख 25 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए 4 फ्लाइंग लगाई हैं। इसके अलावा हर सेंटर पर 3 सदस्यीय फ्लाइंग टीम बनाई गई है। पहले दिन दो पारियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। दूसरी ओर राजस्थान बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा के लिए 282 सेंटर बनाए गए हैं जहां पर 61 हजार 966 स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा खत्म होने तक कंट्रोल बोर्ड में नकल का एक भी मामला नहीं आया। हालांकि नकल रोकने के लिए 19 फ्लाइंग टीम बनाई गई हैं। उधर, 5 मार्च से चल रही 12वीं बोर्ड की परीक्षा भी शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। 12वीं परीक्षा के लिए 267 सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर करीब 42 हजार 950 स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं।

गुरुवार काे 10वीं, ग्रेजुएशन अाैर पीजी की परीक्षाअाें का पहला दिन था अाैर पहले दिन नकल का काेई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं एक सप्ताह से चल रही हैं लेकिन वहां पर भी नकल का कोई केस सामने नहीं आया है। एक पखवाड़े से चल रहीं जेएनवीयू की प्राइवेट परीक्षाओं में अब तक करीब 48 मामले नकल के आए हैं।

नकल के नहीं बने मामले
खबरें और भी हैं...