पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स की कार्यकारिणी का गठन, नगसिंह अध्यक्ष, कमलेश सचिव मनोनीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाप| श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स की बैठक शुक्रवार को हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुसिंह उदट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फोर्स की बाप कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए नगसिंह बावड़ी बरसिंगा को अध्यक्ष चुना गया। समिति में भगवानसिंह नया गांव संयाेजक, कुलदीप चारण बधाउड़ा को उपाध्यक्ष, कमलेश पालीवाल बाप को सचिव, भवानीसिंह भोजों की बाप को महासचिव, ओमप्रकाश राईका मांडली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरपत माली बाप को सभाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा जयदेवसिंह मालमसिंह की सिड्ड को प्रभारी, मनीष शर्मा को मीडिया प्रभारी, जसवंतसिहं मनचीतियां को व्यवस्थापक, महेंद्रसिंह खीरवा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान फौजी चतुरसिंह, भोमेश माली, नरपतसिंह, दिनेश तंवर, इंद्रसिंह देचू, बहादूरसिंह, प्रहलादसिंह, शक्तिसिंह, देवेंद्र प्रताप, महिपालसिंह, विरेंद्रसिंह, भाखरसिंह, घनश्याम चारण सहित कई उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...