पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों ने की मुआवजे की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड क्षेत्र में कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के जीरे की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई है। उपखंड क्षेत्र के किसानों ने बताया कि हमारे जीरे, ईसबगोल, गेहूं की फसलें पूरी तरह बर्बाद होने से हम मानसिक व आर्थिक रूप से भी परेशान हैं। तीन माह से बच्चे की तरह पालन पोषण करके बड़ा किया व जब फसल पक कर बड़ी हुई तो उस पर बेमौसम बारिश हो गई। इससे सारी फसलें नष्ट हो गई।किसानों से सरकार से जल्द से जल्द मुआवजे की मांग की है। वहीं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। इसमें किसानों के खेतों की जल्द गिरदावरी कर मुआवजा देने की मांग रखी।

पीलवा| पीलवा के बालाजी नगर व रावतनगर के राजस्व गांव पीपलिया नगर व भोजाकोर क्षेत्र के ओलावृष्टि व बारिश से प्रभावित खेतों में जीरा, ईसबगोल, रायड़े की फसलों का देचू तहसीलदार निरभाराम कोडेचा ने रविवार को जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि ओलावृष्टि बारिश से प्रभावित फसलें जीरा, ईसबगोल का फील्ड में जाकर जायजा लिया व किसानों से मिले। वहीं सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजेंगे। इस दौरान बचनाराम विश्नोई, मनीष, रेशमाराम सियाग, प्रतापराम विश्नोई, भगवानाराम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...