किसानों ने बिजली कनेक्शन काटने का विरोध जताया
सिटी रिपोर्टर.जोधपुर| मथानिया सब डिविजन के रामपुरा गांव में डिस्कॉम द्वारा कृषि कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने पर क्षेत्र के किसानों ने डिस्कॉम के अधिकारियों व कर्मचारियों का मौके पर पहुंचकर घेराव किया। दरअसल, पिछले कई दिनों से भारतीय किसान संघ द्वारा एलपीएस छूट एवं डिस्काॅम द्वारा कृषि बिजली बिलों में 833 रुपए की अनुदान राशि वापस शुरू करवाने की मांग को लेकर विरोध जताया जा रहा है। संगठन ने इन दोनों मांगों के पूरा नहीं होने तक बिजली बिल नहीं भरने की घोषणा की है। साथ ही आगामी दिनों में महापड़ाव की रणनीति भी बनाई जा रही है।