पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिता व डॉक्टर बेटी ने दिया ~11-11 हजार का ‘शिक्षा नेग’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कायस्थ जनरल सभा को जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा के लिए सौंपे चेक

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा में मदद के लिए उपवन संरक्षक पद से सेवानिवृत्त मुकुट बिहारी माथुर ने अपनी बेटी डॉ. मिताली राय की शादी पर 11 हजार रुपए का ‘शिक्षा नेग’ भेंट किया। वहीं बेटी ईएनटी विशेषज्ञ मिताली ने शादी के बाद मुंह दिखाई में मिली राशि में से 11 हजार रुपए शिक्षा कोष में भेंट किए। पिता-पुत्री ने शिक्षा नेग के चेक कायस्थ जनरल सभा को दिए। मिताली ने कहा कि जब पिता ने उनकी शादी पर जरूरतमंद लड़कियों की शिक्षा के लिए राशि भेंट की तो उनके मन में भी ऐसा ही करने का विचार आया। इस पर पति कार्तिक से बात की और जब शादी के बाद मुंह दिखाई के रुपए मिले तो उनमें से यह राशि भेंट की। वहीं पिता ने कहा कि समाज के निर्मल कुमार माथुर की प्रेरणा से उन्होंने यह अंशदान किया। शिक्षा के लिए सहयोग राशि के चेक कायस्थ जनरल सभा के अध्यक्ष नरेश माथुर और सभा सदस्य मनीष माथुर को भेंट किए। इधर, सभा अध्यक्ष नरेश माथुर ने बताया कि बिहार सांसद आरके सिन्हा ने समाज की बालिकाओं की शिक्षा के लिए दस लाख रुपए की एफडी करवाई थी। उसी से शिक्षा कोष का गठन कर हर साल दिवाली पर जरूरतमंद बालिकाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा के लिए सहयोग राशि का चेक सौंपती डॉ. मिताली।
खबरें और भी हैं...