पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला पुलिस अफसरों ने लिस्टेड गोदारा को 7 पिस्तौल व 8 मैगजीन के साथ पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरोपी पर अपहरण, फायरिंग, लूट व मादक पदार्थों की तस्करी के आधा दर्जन मामले

हथाइयों के शहर में हथियारों की धरपकड़ जारी है। जिला पश्चिम पुलिस ने रविवार को वांछित हार्डकोर बदमाश को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। महिला दिवस पर डीसीपी (पश्चिम) प्रीति चंद्रा के निर्देशन, एसीपी नीरज शर्मा की मॉनिटरिंग व चौहाबो थानाधिकारी परमेश्वरी के नेतृत्व में कार्रवाई की। डीसीपी ने बताया कि बदमाश सुभाष गोदारा के पास से सात देसी पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस व आठ मैग्जीन जब्त की। आरोपी लंबे समय से वांछित था और अपहरण, लूट, फायरिंग व एनडीपीएस के आधा दर्जन से अधिक मामले थानों में दर्ज थे। चौहाबो थाना व स्पेशल टीम ने मिलकर कार्रवाई की। थानाधिकारी परमेश्वरी को सूचना मिली थी कि एक आरोपी हथियारों की खेप लेकर घूम रहा है और सप्लाई करने वाला है। इस पर झंवर थाना इलाके के विष्णु की ढाणी, लूणावास खारा निवासी सुभाष गोदारा (25) पुत्र जुगताराम विश्नोई को डीपीएस चौराहे पर गिरफ्तार किया। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल स्वरूप सिंह, कांस्टेबल भंवरलाल, गणपतलाल, जब्बरसिंह, विजेश, ओमप्रकाश, सुखराम, दिनेश, प्रेमाराम, अरविंद व डीएसटी टीम में हैड कांस्टेबल जमशेद व कांस्टेबल अविनाश शामिल थे।

हथियार लहराते भागना चाहा

चौहाबो थानाधिकारी जाब्ते के साथ डीपीएस चौराहा पहुंचीं तो पुलिस की गाड़ी देख सुभाष हथियार लहराते हुए भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

एयरफोर्स की महिला पायलट से रास्ते में छेड़छाड़ पुलिस ने 10 घंटे में एक को पकड़ा

स्कूटी पर आर्मी कैंट से एयरफोर्स लौटते वक्त कार सवार 3 युवकों ने किए गंदे कमेंट्स

क्राइम रिपोर्टर | जोधपुर

एयरफाेर्स का हेलीकॉप्टर उड़ाकर रेस्क्यू अाैर लंबे मिशन पूरे करने वाली जोधपुर की एकमात्र महिला पायलट से कार सवार युवकों ने भद्दे कमेंट कर छेड़छाड़ की। मामला शनिवार रात सात बजे का है। इस दौरान वे अपने परिचित से मिलकर स्कूटी से आर्मी कैंट स्थित घर लाैट रही थीं। उन्होंने रातानाडा स्थित ऑफिसर मैस में घुसकर खुद काे बचाया अाैर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों काे दी। रविवार सुबह महिला पायलट ने रातानाडा थाने में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने कार के नंबर अाैर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 घंटे में एक युवक काे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार महिला फ्लाइंग ऑफिसर एयरफोर्स स्टेशन पर हेलीकॉप्टर यूनिट में तैनात हैं। शनिवार शाम सात बजे वे शिकारगढ़ क्षेत्र के आर्मी एरिया में रहने वाले परिचित से मिलकर स्कूटी पर एयरफोर्स की ओर लौट रही थीं। जोधपुर सब एरिया तिराहे से सफेद कार में सवार युवक उनका पीछा करने लगे। डिफेंस लैब से रातानाडा चौराहे तक स्कूटी रोकने का प्रयास अाैर भद्दे कमेंट करते रहे। युवकों से बचने के लिए पायलट रातानाडा चौराहे पर एक दुकान के बाहर कुछ देर रुक गईं, लेकिन वहां से रवाना होते ही युवकों ने फिर पीछा शुरू कर दिया। इस पर पायलट स्कूटी काे तेज गति से भगाते हुए रातानाडा क्षेत्र स्थित एयरफोर्स ऑफिसर मैस में चली गईं। इसके बाद अपने अधिकारियों को घटनाक्रम बताया।

एयरफोर्स अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों काे इसकी सूचना दी। पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक युवक भाग गए थे। रातानाडा थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि महिला पायलट ने रिपोर्ट में कार के नंबर भी बताए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद शाम तक छेड़छाड़ के मामले में गुढ़ाविश्नोईयां निवासी धीमाराम (21) पुत्र पुखराज को गिरफ्तार कर लिया गया।

जोधपुर में पहली पोस्टिंगएमअाई-17 हेलीकॉप्टर उड़ा रही, जाे अब तक पुरुष पायलट ही उड़ाते थे

महिला ऑफिसर एक साल से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन की हेलीकॉप्टर यूनिट में तैनात हैं। पायलट ट्रेनिंग के बाद उनकी जोधपुर में पहली पोस्टिंग है। जोधपुर में अब तक महिला पायलट सिर्फ चेतक अाैर चीता जैसे हेलीकॉप्टर उड़ाती थी, लेकिन यह महिला पायलट, पुरुषों के वर्चस्व वाले एमआई-17 जैसा भारी भरकम हेलीकॉप्टर उड़ा रही हैं। ये हेलीकॉप्टर का उपयोग रेस्क्यू और लंबे मिशन के लिए होता है। पायलट के पिता भी एयरफोर्स में हैं।

मादक पदार्थों की तस्करी मुख्य काम, हथियार तस्करों से भी कर चुका था सांठगांठ

सुभाष का मुख्य काम मादक पदार्थों की तस्करी करना था। अफीम व डोडा पोस्त की तस्करी करते वह हथियार तस्करों से भी जुड़ गया और हथियार भी सप्लाई करने लगा।

मादक पदार्थों की तस्करी के लिए हाईवे पर लूटता था लग्जरी वाहन: हार्डकोर सुभाष मादक पदार्थों की तस्करी के लिए वाहन भी लूटता था। हाईवे पर लग्जरी गाड़ी को पिस्तौल से फायरिंग कर लूटता था, ताकि लग्जरी कारों में आसानी से मादक पदार्थ व हथियारों की तस्करी कर सके।

नाकाबंदी में पुलिस पर करता फायरिंग: लग्जरी कारों में सुभाष चित्तौड़गढ़, मध्यप्रदेश व झारखंड जाता था, वहां से मादक पदार्थ तस्करी के लिए लाता था। संबंधित जिलों की पुलिस सुभाष को रोकने के लिए नाकाबंदी करती तो पिस्तौल से फायरिंग कर भाग जाता था।

सुभाष पर ये मुख्य प्रकरण दर्ज

} चौहाबो थाने में गत 3 नवंबर व 19 नवंबर को आर्म्स एक्ट का मामला।

} बाड़मेर के सिवाणा थाने में गत 2 अक्टूबर को आर्म्स एक्ट का मामला।

} जालोर के कोतवाली थाने में गत 28 नवंबर को आर्म्स एक्ट का मामला।

} प्रतापनगर थाने में जानलेवा हमले का मामला।

} पाली सदर थाने में गत 18 दिसंबर को एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले।

_photocaption_पुलिस गिरफ्त में अपराधी सुभाष*photocaption*

_photocaption_पुलिस गिरफ्त में छेड़छाड़ का आरोपी।*photocaption*
खबरें और भी हैं...