जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
प्रभारी दीपसिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए मुल्जिम मुकेश पुत्र गोपीलाल, कानाराम पुत्र गोमदराम, भूराराम पुत्र सोहनलाल व देवीलाल पुत्र बालूराम सभी जाति पालीवाल निवासी चिड़वाई को गिरफ्तार किया। इन सभी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेजा। वहीं उक्त कार्रवाई में एससी, एसटी सेल के सीओ भंवरलाल सीरवी, बालेसर थाना प्रभारी दीपसिंह, हैड कांस्टेबल डूंगरराम, सुभागाराम, कांस्टेबल सुभाष विश्नोई, दिनेश विश्नोई को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
बालेसर| चिड़वाई में युवक के साथ जानलेवा हमला कर मारपीट करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनको न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेजा। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राहुल बारहठ ने बताया कि 6 मार्च को चिड़वाई गांव निवासी प्रेमराज पुत्र भंवरलाल भील के साथ बोलेरो में सवार होकर आए मुल्जिमानों ने हाॅकी, बेट से मारपीट कर जानलेवा हमला किया। इस पर प्राथी के भाई किशोरलाल ने बालेसर पुलिस थाने में दर्ज करवाई। इस पर मामला दर्ज कर जांच एससी, एसटी सेल के पुलिस उपअधीक्षक भंवरलाल सीरवी को जांच सुपुर्द की। परिवादी पक्ष द्वारा मुल्जिमानों की गिरफ्तारी की मांग उच्चाधिकारियों के समक्ष बार-बार की। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने बालेसर थाना