पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खीरवा गांव की रहवासी ढाणी में आग बाड़े में बंधी चार बकरियां भी जली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खीरवा गांव में गुरुवार शाम एक रहवासी ढाणी में अचानक आग लग गई। आग से समूची ढाणी व उसके पास बना पशु बाड़ा जलकर राख हो गया। बाड़े में बंधी चार बकरियां भी जिंदा जलकर मर गई। जानकारी के अनुसार शेराराम पुत्र नेनाराम मेघवाल के कच्चे झोपड़े में करीब चार बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। तेज हवा की वजह से कुछ ही देर ही में झोपड़ा आग के गोले में तब्दील हो गया। आग देख आसपास के लोग दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन संसाधनों के अभाव में आग काबू में नहीं आई। तेज हवा ने भी आग में घी का काम किया। हालांकि लाेगाें ने रेत व पानी डाल आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। घटना की सूचना मिलने पर भू-अभिलेख अधिकारी व हल्का पटवारी ने भी मौका देखा व आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन किया। पीड़ित शेराराम ने बताया कि अग्निकांड में 4 बकरियां जलने के साथ अनाज, नकदी, सोना व चांदी के जेवरात सहित सारा घरेलू सामान जलकर राख गया। ग्रामीणों ने उपखंड प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

खबरें और भी हैं...