रणसी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आज, पोस्टर का विमोचन
भारत विकास परिषद, जोधपुर मारवाड़ शाखा, लॉयंस क्लब जोधपुर वेस्ट, जिला अंधता निवारण समिति जोधपुर व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रणसी गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के सवाईसिंह इंदा ने बताया कि समाजसेवी नरपतसिंह की स्मृति में न्यू बस स्टैंड मैदान में शिविर आयोजित होगा। शिविर में डॉ. एस आर भंडारी, डॉ. रुबीना पठान, डॉ. गायत्री आसेरी, डॉ. प्रभा सिंघल, डॉ. चौधरी, डॉ. संदीप कौशल, डॉ. एल सी सिंघवी, डॉ. चंदन कल्ला, एन रॉय, ब्रिगेडियर एनएम सिंघवी, एस पी शर्मा, आरएस परिहार, कैलाश राठी, मोहन र|ेश जैन सेवाएं देंगे।
बोरुंदा| कस्बे में शनिवार को शिविर संबंधी पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके अनेक ग्रामीण मौजूद थे। सरपंच सवाईसिंह ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा।