पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गणगौर पूजन के आयोजन शुरू, 150 महिलाओं ने खेली बंपर हाऊजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। शहर में गणगौर पूजन के प्रोग्राम शुरू हो गए हैं और इसमें महिलाओं का उत्साह दिख रहा है। होटल फर्न में गुरुवार से 15 दिवसीय गणगाैर पूजन के लिए विशेष प्राेग्राम खेलण दाे गणगाैर शुरू हुआ है। पहले दिन इसमें 150 महिलाअाें ने हिस्सा लिया। इसमें हिस्सा लेने के लिए कोई फीस नहीं है। इस मौके पर महिलाओं ने बंपर हाउजी सहित कई गेम्स खेले और गणगौर के गीतों पर डांस किए। आयोजक नीलम भूतड़ा और गीतांजलि सोनी ने बताया कि यह कार्यक्रम शहर के अलग अलग क्षेत्रों में हर दिन विभिन्न रंगों के साथ आयोजित होगा और गवर की पूजा के साथ हर दिन डांस, हाऊजी, सोशल इश्यू पर टॉक, ग्रुप डांस, गेम्स, क्वेश्चन आनंसर, यूनिक कॉस्ट्यूम और गणगौर गीतों की अंताक्षरी होगी। इस मौके पर सभी महिलाओं ने एक ग्रुप में गणगौर की पूजा की और गवर देवी की महत्ता को जाना। हास्य कलाकार मोहन सिंह और नीलम भूतड़ा ने बंपर हाऊजी के नियम बताते हुए सभी को पहले राउंड की हाऊजी खिलाई। कांटेस्ट के विनर्स को आयोजकों की ओर से प्राइज दिए गए।
खबरें और भी हैं...