पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत, तीन घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज. बिलाड़ा| भावी के पास बाइक व कार की टक्कर में मंगलवार शाम को एक बच्ची की माैत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

थानाधिकारी मनीषदेव ने बताया कि बीरमलाल पुत्र हजारीलाल निवासी दौलतपुरा मसूदा ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 10 मार्च को मेरी भतीजा बाबूलाल पुत्र मोहनलाल अपनी प|ी व बच्चों के साथ बाइक पर अपने गांव दौलतपुरा जा रहे थे कि भावी के पास सामने से आ रही कार ने लापरवाही पूर्वक बाइक के टक्कर मार दी। इसमें बाबूलाल की साढ़े तीन साल की पुत्री परी की मृत्यु हो गई। जबकि बाइक पर सवार बाबूलाल, उसकी प|ी रचना व पुत्र लोकेश गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
खबरें और भी हैं...