- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Here The Color Of Animal Service Of Jain Society Does Not Play With Colors In The Streets Of Gadias They Cook Food By Cooking The Animals
इधर, जैन समाज का पशु सेवा का रंग गादियाें की गली में रंगों से नहीं खेलते, पकवान बना पशुओं को खिलाते हैं
गली वाले ही जुटाते हैं राशि
मुकेश लूंकड़ ने बताया कि गली में 28 घर हैं। इन सभी घरों के लोग पकवानों के लिए राशि इकट्ठा करते हैं और उसी से पकवान और लाने-ले जाने का खर्च उठाते हैं। इसमें भावेश बोथरा, रौनक, मनीष, गौरव, संजय पकवान बनाने में जुटे है।
जोधपुर| भीतरी शहर स्थित गादियों की गली में रहने वाले जैन समाज के लोग रंगों से खेलने की बजाय पशुओं की सेवा कर हाेली मनाते हैं। 50 साल पुरानी इस परंपरा को आज के युवा भी जीवित रखे हुए हैं। 10 साल से 60 वर्ष तक के बुजुर्ग हाेली के दिन पशुओं के लिए पकवान बनाते हैं। मीठे गुलगुले, मीठी-फीकी साकलियां गाय, श्वान, बंदरों सहित अन्य पशुओं को खिलाते हैं। संदीप बोथरा बताते हैं कि त्योहार में व्यस्त रहने वाली महिलाएं भी पूरा सहयोग करती हैं। धुलंडी के दिन सुबह ही ये लोग अपने वाहनों में खाद्य सामग्री लेकर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पशु सेवा के लिए निकल जाते हैं।