पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में होली स्नेह मिलन की धूम, भजनों की बही सरिता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राधा शक्ति महिला मंडल राधा-कृष्ण के भजनों पर महिलाओं ने किया नृत्य


शहर में फागोत्सव व होली स्नेह मिलन कार्यक्रमों की धूम है। विभिन्न समाज व संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में गीतों व भजनों की सरिता के बीच कोरोना बीमारी का मुद्दा भी छाया हुआ है।

नरसिंह विहार नरसिंह कच्छावाह उद्यान में फागोत्सव मनाया गया। इस मौके पर देवी ममता ने कहा कि होली का समापन रंगपंचमी के साथ होता है। रंगपंचमी तामसिक व राजसिक गुणों पर पवित्रता की जीत का प्रतीक है। समारोह में बाल संत गोपाल महाराज भी उपस्थित थे। महिला मंडली ने भजन गाए।

होली स्नेह मिलन व फागोत्सव आज

ज्योतेश्वर महादेव मन्दिर एवं मोहल्ला विकास समिति की ओर से 15 मार्च को चांदणा भाकर, ज्योति नगर स्थित ज्योतेश्वर महादेव मन्दिर में होली स्नेह मिलन व फागोत्सव होगा। मंदिर समिति के सचिव भैरूसिंह पंवार ने बताया कि रविवार को दोपहर एक से सांय छह बजे तक होली स्नेह मिलन के दौरान फागोत्सव में अनेक नामचीन कलाकार होरिया, फाग गीत, भजन इत्यादि की प्रस्तुति देंगे।

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का होली स्नेह मिलन समारोह स्थगित

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का होली स्नेह मिलन समारोह कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी आेमप्रकाश चौबे ने दी।

शाकद्वीपीय ब्राह्मण महिला }होली स्नेह मिलन में छाया कोरोना का मुद्दा


विद्याशाला स्थित भास्कर वाटिका में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल का होली स्नेह मिलन समारोह शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस दौरान कोराेना बीमारी को लेकर माहौल बना रहा। समारोह में महिलाओं ने करीब तीन-तीन फीट दूरी से पुष्पों की होली खेली और श्याम की होरिया गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

महावीर नगर कुड़ी भगतासनी की राधा शक्ति महिला मंडल की ओर से खारी बालाजी मंदिर मे होली स्नेह मिलन और फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महावीर नगर की महिलाओं ने चंग की थाप पर होली गीत और राधा कृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही महिलाओं ने स्वरचित गीत, रचनाएं प्रस्तुत करने के साथ साथ पुष्प होली खेली। कार्यक्रम संयोजक मंजू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्का सैन, कृष्णा गौड़, ललिता गौड़, सज्जन कंवर, नीतू गौड़, मूली देवी, जीजा, तुलसी देवी, निकिता, उषा, निशा, क्षमा, चेतना व पूनम ने सहयोग किया।


महामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन व शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज की नवप्रकाशित निर्देशिका 2020 का विमोचन किया गया। साथ ही महामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज की वेबसाइट लॉन्च की गई। इस दौरान डेटा गाईड होली विशेषांक का विमोचन किया गया। समारोह में पीसी व्यास, उमेश ओझा व अन्य अतिथियों ने निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी जिनमेंे अध्यक्ष दुष्यंत जोशी, सचिव ओमप्रकाश दवे, कोषाध्यक्ष नन्दकिशोर दवे, सह सचिव तेजप्रकाश दवे एवं उपाध्यक्ष कैलाश श्रीमाली, उपाध्यक्ष रमेश जोशी, सह कोषाध्यक्ष अनिल दवे, सदस्य सुरेश त्रिवेदी, सत्य प्रकाश जोशी, शशि कांत दवे व कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। समारोह दुष्यंत जोशी, ओमप्रकाश दवे, कैलाश श्रीमाली व भगवती लाल दवे के नेतृत्व में उत्साह से मनाया गया। सर्वप्रथम स्वस्ति वाचन, मंत्रोचार चन्द्र शेखर दवे व गणेश स्तुति कैलाश श्रीमाली द्वारा की गई। इस अवसर पर राजेंद्र ओझा, कमल ठाकुर, महेंद्र कुमार दवे, महेंद्र बोहरा, सत्यनारायण ओझा, गिरीश दवे, विक्रांत दवे व कुलदीप आदि उपस्थित थे।


श्रीमाली ब्राह्मण समाज } वेबसाइट लॉन्च की
खबरें और भी हैं...