पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News Honorarium Of Contractors Increased By 15 100 Crores For Jawai Dam Petrochemical Hub At Pachpadra

संविदाकर्मियों का मानदेय 15% बढ़ा, जवाई बांध के लिए 100 करोड़, पचपदरा में पेट्रोकेमिकल हब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर के कुड़ी भगतासनी व लोहावट में राजकीय महाविद्यालय की घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सदन में शुक्रवार को बजट जितनी ही घोषणाएं फिर कर दीं। इस तरह इस सत्र में उनकी तीसरी बार घोषणाएं हो गईं। सड़क, काॅलेज, कोर्ट, स्टेडियम, अस्पताल से लेकर मिसिंग लिंक और काॅलेजों में विषय बढ़ाने की 150 से ज्यादा घोषणाएं कर लगभग हर विधायक के क्षेत्र को छूने का प्रयास किया गया। सीएम ने जोधपुर के कुड़ी भगतासनी व लोहावट में राजकीय महाविद्यालय की घोषणा की। वहीं संविदा कर्मियों का मानदेय एक अप्रैल से 15 फीसदी बढ़ाने, सात नई नगरपालिकाएं गठित करने, 29 शहरों में सीएम नीर योजना के तहत पानी के पुराने मीटर बदलकर 10 लाख नए स्मार्ट मीटर लगाने, बाड़मेर के पचपदरा को देश का चौथा पेट्रो केमिकल हब बनाने, पाली के जवाई बांध पुनर्भरण प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़, कोरोना के प्रभाव के कारण होटलों का शुल्क 10 फीसदी घटाने, करीब 50 छोटे अस्पतालों के 2 हजार बेड बढ़ाने, महिलाओं के अधिकार बढ़ाने राजीव गांधी महिला कल्याण नीति लाने, गांवों में भी 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी और एक लाख घरों को हर घर नल से जोड़ने पर 1500 करोड़ रुपए खर्च करने जैसी बड़ी घोषणाएं की।

जवाई के लिए पहली किश्त में 15 करोड़

पाली के जवाई बांध पुनर्भरण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। पहली किश्त के रूप में 15 करोड़ रुपए अगले माह तक आए। इसमें सेई बांध के दूसरे छोर पर जवाई बांध में पानी लेने के लिए बनी सुरंग को चौड़ा किया जाएगा, जिससे जवाई बांध में ज्यादा पानी आएगा। वहीं सेई के ओवरफ्लो होने के बाद गुजरात जा रहा पानी पूरी तरह बंद हो जाएगा। यह जिले के लिए सबसे बड़ी सौगात है।


190 विस क्षेत्रों के लिए घोषणाएंं

{पचपदरा में नया पैट्रोलियम, केमिकल्स एंड पैट्रो केमिकल्स इनवेस्टमेंट रीजन बनाएंगे। {एक समग्र नागरिक उड्डयन नीति लाई जाएगी। {पोटाश खनिज के भंडारों के खनन के लिए अन्वेषण कार्य कराएंगे {सरकार शीघ्र ही एक वृहद इन्वेस्टर समिट का आयोजन करेगी {उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए देय पुरस्कार (छात्रवृत्ति) 31 हजार रुपए से बढ़ाकर 51 हजार रुपए {माध्यमिक परीक्षा में 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपए तथा जिलास्तर पर दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि 5 हजार से बढ़ाकर 11 हजार रुपए होगी {सरकारी विद्यालयों में चल रही दुग्ध वितरण योजना का समग्र रिव्यू कराएंगे। {सीकरी-भरतपुर, सरमथुरा एवं बसेड़ी- धौलपुर, अटरू-बारां, पावटा-जयपुर, सुल्तानपुर-कोटा, सपोटरा- करौली, लक्ष्मणगढ़-अलवर एवं जावाल-सिरोही में नवीन नगरपालिकाओं का गठन होगा। {पोकरण-जैसलमेर, बिसाऊ एवं खेतड़ी-झुंझुनूं, सेडवा-बाड़मेर, वजीरपुर- सवाईमाधोपुर एवं नावां-नागौर में नवीन कृषि उपज मंडियां खोलेंगे, सपोटरा-करौली, लवाण-दौसा एवं बैजूपाडा-दौसा में गौण मंडी खुलेगी। {श्रीगंगानगर के कृषि अनुसंधान केन्द्र को राजकीय कृषि महाविद्यालय में बदलेंगे। {मुख्यमंत्री कन्यादान (हथलेवा) योजना में विवाह पर 31 हजार देंगे, लेकिन कन्या दसवीं पास हो तो 41 हजार रुपए तथा स्नातक पास तो 51 हजार रुपए देंगे। {मानसिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में कार्यरत कार्मिकों के मानदेय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेंगे।

3बड़ी घोषणाएं

‘वसुंधरा सरकार में पैसा इसलिए था, क्याेंकि राजीव गांधी की बनाई पाॅलिसी जारी थी’

गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर वार किया और कहा कि आपने बार-बार बोला वसुंधरा ने कभी नहीं कहा कि धन की कमी है। कैसे भी पैसा ले आती थीं। वसुंधरा राजे चोरी नहीं करती थीं। न किसी से जबरन लाती थीं। गहलाेत बाेले-उस समय तक केंद्र में पूर्व पीएम राजीव गांधी की बनाई पाॅलिसी चल रही थी, जिसके तहत कई योजनाओं का एक साथ बड़ा पैसा स्टेट को आता था। वह यूज होता था, इसलिए संकट नहीं था। मोदी ने वह सब बदल दिया, इसलिए सब राज्य भारी संकट में हैं। केंद्र के पास देने के लिए रुपया नहीं है।

कुड़ी में कॉलेज से, 50 हजार को सीधा फायदा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में एक और सरकारी कॉलेज की घोषणा की है। कुड़ी भगतासनी ग्राम पंचायत में मिलने वाले इस कॉलेज से क्षेत्र की 50 हजार आबादी को फायदा होगा। यह शहर का तीसरा सरकारी कॉलेज होगा। शहर का सबसे पहला सरकारी कॉलेज चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में संचालित हो रहा है तो दूसरा गर्ल्स कॉलेज मगरा पूंजला क्षेत्र में है। अब इस तीसरे कॉलेज के खुलने से पूरे शहर के स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज की पहुंच आसान हो जाएगी।


{आंगनबाड़ी पोषाहार, मिड-डे मील, दुग्ध वितरण योजना के मूल्यांकन को कमेटी बनेगी। काॅलेज शिक्षकों को प्रतिवर्ष ‘उच्च शिक्षा-शिक्षक सम्मान‘

{सुजानगढ़-चूरू, दूदू-जयपुर, बालोतरा-बाड़मेर, भिवाड़ी-अलवर, कुचामन-नागौर में नवीन अति. जिला कलेक्टर कार्यालय खोलेंगे।

{मुख्यमंत्री कन्या हथलेवा योजना की राशि शिक्षा के अनुसार 51 हजार रुपए तक की जाएगी।
खबरें और भी हैं...