घुड़सवार कांस्टेबल की बिगड़ी तबीयत, मौत
जोधपुर| पुलिस लाइन में तैनात घुड़सवार कांस्टेबल की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें एमडीएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रातानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: लोहावट के भेड़ गांव स्थित भाटियों की ढाणी निवासी भोम सिंह (50) पुत्र नाथू सिंह कमिश्नरेट में घुड़सवार फोर्स में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। घर से बाहर निकलते समय अचानक वे गिर गए। जिन्हें गंभीर हालत में एमडीएम ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।