सात साल से चली आ रही मांग हुई पूरी सैकड़ों विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट अनुदान घोषणा में बालेसर कस्बे के राणा उगमसिंह इंदा राजकीय महाविद्यालय को यूजी से पीजी में क्रमोन्नत करने पर शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं पिछले सात साल से चली आ रही मांग पूरी हो गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ व शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़ के निजी सहायक अक्षय शर्मा ने बताया कि शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़ की अनुशंसा पर सीएम अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को बजट अनुदान भाषण में राणा उगमसिंह इंदा राजकीय महाविद्यालय को यूजी से पीजी में क्रमोन्नत करने की घोषणा की हैं। उन्होंने बताया पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. खेतसिंह राठौड़ का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बालेसर में काॅलेज खोलने की मांग की। इस पर सीएम अशोक गहलोत ने काॅलेज की घोषणा की व 2 सितंबर, 2013 को बालेसर में काॅलेज खोला था। इसके बाद मीना कंवर राठौड़ के विधायक बनते ही शेरगढ़ के युवाओं की काॅलेज को क्रमोन्नत करने की मांग की। इस पर शुक्रवार को बजट अनुदान में इसकी घोषणा की। इस पर उन्होंने सीएम का आभार जताया।
राणा उगमसिंह इंदा राजकीय महाविद्यालय यूजी से पीजी में क्रमोन्नत
उपाध्यक्ष कविता राठौड़, महासचिव जेठी कुमावत, संयुक्त सचिव विनीता गोयल, विक्रमसिंह इंदा, ताजाराम डऊकिया, दमाराम, निर्मल कुमावत, गौतम सांखला, सुरेश कच्छवाह, किशन सांखला, अर्जुन, चेतन, सेठू गहलोत, प्रदेश सचिव एनएसयूआई रमेश गहलोत, भावेश सांखला, भवानीसिंह, सोहन यादव, शिव शर्मा, विक्रमसिंह इंदा, रघुवीर सैनी, भंवराराम, बीरम शर्मा, इखलास खां आदि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट अनुदान घोषणा में बालेसर कस्बे के राणा उगमसिंह इंदा राजकीय महाविद्यालय को यूजी से पीजी में क्रमोन्नत करने पर शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं पिछले सात साल से चली आ रही मांग पूरी हो गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ व शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़ के निजी सहायक अक्षय शर्मा ने बताया कि शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़ की अनुशंसा पर सीएम अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को बजट अनुदान भाषण में राणा उगमसिंह इंदा राजकीय महाविद्यालय को यूजी से पीजी में क्रमोन्नत करने की घोषणा की हैं। उन्होंने बताया पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. खेतसिंह राठौड़ का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बालेसर में काॅलेज खोलने की मांग की। इस पर सीएम अशोक गहलोत ने काॅलेज की घोषणा की व 2 सितंबर, 2013 को बालेसर में काॅलेज खोला था। इसके बाद मीना कंवर राठौड़ के विधायक बनते ही शेरगढ़ के युवाओं की काॅलेज को क्रमोन्नत करने की मांग की। इस पर शुक्रवार को बजट अनुदान में इसकी घोषणा की। इस पर उन्होंने सीएम का आभार जताया।
बालेसर में काॅलेज को यूजी से पीजी में क्रमोन्नत होने से वर्तमान में काॅलेज में अध्ययनरत लगभग 550 विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। प्रथम छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश सांखला के कार्यकाल से लेकर अब तक सभी छात्र संघ अध्यक्ष, पदाधिकारी व सैकड़ों युवा पिछले सात साल से लगातार इसकी मांग कर रहे थे। ये मांग पूरी होने पर कार्यकर्ताओं ने शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़ व पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ का आभार जताया। इस मौके पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश सांखला, जगदीश लंवा, प्रकाश गहलोत, मंजू सांखला, विष्णु सांखला व वर्तमान अध्यक्ष टीकम सांखला, उपाध्यक्ष कविता राठौड़, महासचिव जेठी कुमावत, संयुक्त सचिव विनीता गोयल, विक्रमसिंह इंदा, ताजाराम डऊकिया, दमाराम, निर्मल कुमावत, गौतम सांखला, सुरेश कच्छवाह, किशन सांखला, अर्जुन, चेतन, सेठू गहलोत, प्रदेश सचिव एनएसयूआई रमेश गहलोत, भावेश सांखला, भवानीसिंह, सोहन यादव, शिव शर्मा, विक्रमसिंह इंदा, रघुवीर सैनी, भंवराराम, बीरम शर्मा, इखलास खां आदि मौजूद थे।