पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारतीय किसान संघ का आंदोलन जारी, घेराव कियाबिजली कनेक्शन काटने गए जेईएन काे दिन भर खेत में बिठाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में 9 फरवरी से भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में चल रहे किसान आंदोलन के चलते 300 से ज्यादा जीएसएस पर प्रदर्शन के बाद किसानों ने 23 मार्च से सब डिविजनों पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का निर्णय कर लिया।

इधर डिस्कॉम अधिकारी किसानों के कनेक्शन काटने के लिए शुक्रवार को मथानिया सब डिवीजन के रामपुरा में पहुंचे तो किसानों ने अधिकारियों का घेराव कर कहा कि बिजली मांगों पर सौंपे गए ज्ञापन पर सकारात्मक कार्यवाही होने तक बिजली बिल नहीं भरने व कनेक्शन नहीं काटने देंगे। किसान दिनभर खेत में डिस्कॉम कनिष्ट अभियंता को घेरे बैठे रहे, इसके पश्चात सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंच कर कनेक्शन नहीं काटने का आश्वासन दिया तो किसानों ने घेराव छोड़ा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रामपुरा भाटियान गांव में नवोड़ा बेरा पर कृषि कनेक्शन काटने के लिए रामपुरा के कनिष्ठ अभियंता टीम के साथ पहुंचे। तब किसानों ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई का विरोध की घटना की जानकारी मिलते ही मथानिया सहायक अभियंता अटल मीणा पहुंचे। तब किसानों ने दोनों अधिकारियों को माणकराम गहलोत के खेत में ही रोककर धरना देकर बैठ गए। थोड़ी देर में आसपास गांव से बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर कनेक्शन काटने का विरोध करते हुए घेराव व प्रदर्शन करने लगे। ऐसे में भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष माणक परिहार, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धनराम, लालाराम डूडी, जिला कार्यकारिणी सरपंच विनोद डागा, तहसील अध्यक्ष लिखमाराम जाखड़, ओम प्रकाश परिहार, भोपालसिंह राजपुरोहित सहित कई नेता रामपुरा प्रदर्शन स्थल पहुंचे। किसानों व नेताओं ने निगम अधिकारियों को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि किसानों को भड़काने का कार्य निगम अधिकारी कर रहे हैं। निगम अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों की पालना बताई। 5 घंटे तक घेराव-प्रदर्शन के बाद निगम अधिकारियों ने 23 मार्च तक कार्रवाई स्थगित करने के आह्वान पर किसानों ने घेराव हटाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता ने कनेक्शन नहीं काटने का आश्वासन दिया तब किसानों ने जेईएन को छोड़ा।
खबरें और भी हैं...