बच्चों को संस्कार देना हमारी जिम्मेदारी : शेखावत
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि व्यस्तता के चलते हमारे बच्चों में संस्कृति के प्रति भाव कम हो रहे हैं। यह चिंता का विषय है। हमें पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कार पहुंचाने होंगे। शेखावत रविवार को देचू क्षेत्र के आसरलाई स्थित देवराज उच्च माध्यमिक स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान करने के बाद बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जो भी समाज हित में काम करें। उनकी हमें प्रशंसा करनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिक्र करते हुए शेखावत ने कहा कि हिंदुस्तान की नारी शक्ति आज दुनिया में अपना नाम कर रही है। मैं जिस जहाज में दिल्ली से जोधपुर आया, उसकी सभी क्रू मैंबर महिलाएं थीं। केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं से जुड़ी कई प्रेरक कहानियां भी सुनाईं।
स्कूल में प्रतिभाओं को सम्मानित करते शेखावत।