पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेडीए ने बाइपास के दाेनाें ओर के फुटपाथ खाली करवाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर| जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शनिवार काे अणदाराम स्कूल से डालीबाई मंदिर चाैराहा होकर झंवर रोड तक सड़क सीमा के दोनों ओर के अवराेधका हटाते हुए फुटपाथ खाली करवाए। प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलाेत ने बताया कि अणदाराम स्कूल से डालीबाई मंदिर चाैराहा हाेकर झंवर राेड तक जेडीए दस्ते ने उपायुक्त दक्षिण की अगुवाई में माैका निरीक्षण के दाैरान सड़क के दाेनाें ओर फुटपाथ पर लाेहे के टीनशेड, सिरकियाें से निर्मित छप्पर, साइन बाेर्ड, केबिन, लकड़ी की टेबलें, बलिया व केनवास से निर्मित दुकानें, सब्जी के लाेहे के स्टैंड, पाइप, एंगल, फल-फ्रूट के ठेले हटाकर फुटपाथ खाली करवाए। जेडीए ने उक्त सड़क भाग व फुटपाथ पर किए गए छोटे-बड़े अतिक्रमणों को ध्वस्त कर अनधिकृत सामान जब्त किया। इसी प्रकार दस्ते ने तिलवाड़िया फांटा, चाैखा बाइपास से वीतराग सिटी तक सड़क भाग में अतिक्रर्मियों की आेर से किए गए स्थायी व अस्थायी अवराेधकाें काे हटाया।
खबरें और भी हैं...