जेएनवीयू : बीए फाइनल भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा 16 से
जोधपुर| जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में बीए अंतिम वर्ष की मुख्य प्रायोगिक परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ होगी। विभागाध्यक्ष डाॅ. जयसिंह ने बताया कि 16 मार्च को बीए तृतीय वर्ष (छात्र) की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा भाषा प्रकोष्ठ नया परिसर में सुबह 8 बजे होगी। 18 मार्च को सुबह 8 बजे बीए तृतीय वर्ष (छात्र) सायंकालीन अध्ययन संस्थान की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा सायंकालीन अध्ययन संस्थान में आयोजित होगी। वहीं बीए तृतीय वर्ष (छात्राएं) की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 19 मार्च को सुबह 8 बजे कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में होगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी को प्रायोगिक परीक्षा के समय अपने साथ प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स और संबंधित विषय शिक्षक द्वारा हस्ताक्षरित रिकॉर्ड बुक साथ लाना होगा।