पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीएसटी और नोटबंदी से जोधपुर का उद्योग प्रभावित हुआ : मनीषा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधानसभा में बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से शहर विधायक मनीषा पंवार ने जोधपुर के उद्योगों में मंदी का मुद्दा उठाया। विधायक ने सदन को बताया कि उद्योगों को पहला झटका नोटबंदी और दूसरा जीएसटी ने दिया है। बड़े उद्योगों के साथ-साथ लघु उद्योग भी शहरों एवं कस्बों में रोजगार सृजन करने में सक्षम होते हैं। नोटबंदी व जीएसटी की किसी ने सबसे ज्यादा मार झेली है तो इन्हीं लघु उद्योगों ने झेली है। जीएसटी लागू होने के बाद चार माह में जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट निर्यात उद्योग में गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल उद्योग के हालात भी ज्यादा अच्छे नहीं हैं। जगह-जगह रंगाई-छपाई की अवैध फैक्ट्रियां खुलने से जोधपुर, पाली आदि जिलों में प्रदूषित पानी की समस्या हो रही है।

पंवार ने बताया कि जोधपुर के सैंड उद्योग से जुड़े श्रमिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। रिफाइनरी के निर्माण से जोधपुर संभाग के साथ पूरे राजस्थान में नए उद्योगों के स्थापित होने की राह प्रशस्त होगी।

खबरें और भी हैं...