कायस्थ समाज : बड़ा री तेरस मनाई, मोहल्लों में बैठी सांझी
जोधपुर| कायस्थ समाज ने बड़ा री तेरस मनाई। इस मौके पर चढ़े तेल में बड़े, कचौरी और खाने की अन्य वस्तुएं बनाई गई। कांजी के साथ इसका सेवन किया गया। राजेश रूपराय ने बताया कि दो-तीन दशक पहले फाल्गुन शुरू होते ही होली का डंडा रोप दिया जाता था। मोहल्लों में होली धुलंडी से चार दिन पहले गेरों की मंडली सांझी बैठा देते थे और गेर गायकी का रियाज करते थे। साथ ही ढूंढ का रूट प्लान करते थे। अभी भी कई मोहल्लों में यह परंपरा दिखाई दे जाती है। फाल्गुन के बाद जिस परिवार में पुत्र या पुत्री हुई है, उनकी ढूंढ़ की जाएगी। नव विवाहित जोड़ों की भी ढूंढ की जाएगी। मोहल्ला सिंहपोल, नयाबास, प्रतापनगर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में समाज के लोग श्लील गायन का अभ्यास कर रहे हैं।