पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दवा की जगह भूल से पी लिया कैरोसिन, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर | सूरसागर थाना इलाके के चांदपोल जालेची झालरा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने भूल से दवा की जगह कैरोसिन पी लिया। उसे गंभीर हालत में एमजीएच में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। सूरसागर पुलिस ने बताया कि जालेची झालरा निवासी नक्षत्र ओझा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनके पिता पुष्पेंद्र (47) पुत्र किशनचंद्र पिछले कुछ समय से बीमार ही रह रहे थे। उनकी मानसिक स्थिति भी सही नहीं थी। ऐसे में 8 मार्च को भूल से दवा की जगह कैरोसिन पी लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...