खेतानाडी स्ट्राइकर, लखारा रॉयल्स व राईकाबाग एकादश सेमीफाइनल में **
जोधपुर|स्थानीय बरकतुल्लाह खान स्टेडियम पर चल रही कौम रंगरेज क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को स्ट्राइकर खेतानाडी ने अली एकादश को 9 विकेट से , रॉयल लखारा एकादश ने रॉयल रंगरेज चीरघर को 27 रन से एवं राईकाबाग एकादश ने रॉयल आरएफसी महामंदिर को 18 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में अली एकादश ने पहले खेलते हुए 73 रन बनाए। नूर मोहम्मद ने चार विकेट लिए। जवाब में जोधपुर स्ट्राइकर खेतानाडी ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद ने खालिद ने 41 रन बनाए। दूसरे मैच में रॉयल लखारा ने पहले खेलते हुए 137 रन बनाए। आबिद रंगरेज ने एवं अरिफ 42-42 रन बनाए। रहीम रजा ने चार विकेट लिए। जवाब में रॉयल रंगरेज चीरघर की टीम 110 रन बना सकी। सलमान ने नाबाद 24 रन बनाए। तीसरे मैच में राईकाबाग एकादश ने पहले खेलते हुए 137 रन बनाए। मोहम्मद हुसैन ने 49 एवं शौकत ने नाबाद 34 रन बनाए। जवाब में रॉयल आरएफसी महामंदिर की टीम 119 रन बना सकी। अलीबाबा ने 27 रन बनाए । आयोजन सचिव अरशद अली ने बताया कि सेमीफाइनल मैच सोमवार को खेले जाएंगे।