खिंदाकौर : बाबा रामदेव मंदिर में ध्वजारोहण के साथ अखंड कीर्तन सप्ताह समारोह शुरू
निकटवर्ती खिंदाकौर गांव स्थित बाबा रामदेव मंदिर में शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि मंदिर में अखंड कीर्तन सप्ताह समारोह आयोजित किया जा रहा है। सात दिवसीय आयोजन अंतर्गत अनेक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होंगे। समारोह की शुरुआत शुक्रवार को सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज के सान्निध्य व रामदेवरा के गादीपति भोमसिंह तंवर के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण से हुई, तत्पश्चात हवन, भजन कीर्तन, सत्संग, प्रवचन, फूलमंडली, आरती सहित अनेक आयोजन हुए, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। समारोह की पूर्ण आरती 19 मार्च को होगी|
महाराज के सान्निध्य व रामदेवरा के गादीपति भोमसिंह तंवर के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण से हुई, तत्पश्चात हवन, भजन कीर्तन, सत्संग, प्रवचन, फूलमंडली, आरती सहित अनेक आयोजन हुए, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। समारोह की पूर्ण आरती 19 मार्च को होगी|