- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Lohawat News Rajasthan News Lawmakers Rushed To The Fields To Take Stock Of The Damage Caused By Rain Told The Farmers Will Get Full Compensation
बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचेविधायक, किसानों से कहा - मिलेगा पूरा मुआवजा
विधानसभा क्षेत्र में लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई ने रविवार को दौरा कर अतिवृष्टि बेमौसम बारिश से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेने किसानों के साथ खेतों में पहुंचे। इस दौरान विधायक ने कहा कि बारिश में ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचे नुकसान का सर्वे कराया जा रहा हैं। सर्वे सही तरह से किया जाएं। इसके लिए कलेक्टर व अन्य संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा शीघ्र मिलेगा व बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ। इसमें जीरा, ईसबगोल की फसल में काफी नुकसान पहुंचा है। विधायक ने कहा कि राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए है कि नुकसान के संदर्भ में गिरदावरी की जाएं। उन्होंने कहा कि किसान जल्द से जल्द कृषि विभाग के अधिकारियों से मिलकर अपना नुकसान बताएं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मनसा को अधिकारी समझे व इस बात को सुनिश्चित करें कि किसानों को समस्या का हल कराने के लिए उन्हें बार-बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़े। समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें।