पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एलएलबी की परीक्षा 26 से, एमए-एमकॉम की 3 अप्रैल से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर| जेएनवीयू संभाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर व जैसलमेर जिलों के संबद्ध सभी महाविद्यालयों के एलएलबी की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 26 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जैताराम विश्नोई ने बताया कि एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा 7 अप्रैल से, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 27 मार्च तथा एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षा 26 मार्च से सुबह 7 से 10 बजे की पारी में होगी। इन विषयों की प्रश्न पत्रवार समय सारिणी 20 मार्च की शाम तक ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी। विवि से संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों के नियमित व स्वयंपाठी पीजी परीक्षार्थियों की परीक्षा पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 3 अप्रैल से प्रारंभ होगी। इसमें एमए प्रीवियस की परीक्षा 7 अप्रैल से व फाइनल की 3 अप्रैल से तथा एमकाॅम की परीक्षा 8 अप्रैल से और फाइनल की 3 अप्रैल से शुरू होगी। इनके प्रवेश पत्र 27 मार्च की शाम तक ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। केवल उन्हीं परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, जिन्होंने परीक्षा आवेदन की हार्ड कापी संबंधित विभाग, महाविद्यालय में जमा करवाकर ऑनलाइन प्रमाणित एवं सत्यापित कराई है।
खबरें और भी हैं...