लूणी विधायक ने की जनसुनवाई
नारनाडी| लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई ने बुधवार को अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई की । साथ ही विधायक को लोगों ने होली की शुभकामना दी। विधायक बिश्नोई ने जनसुनवाई में कई समस्याओं के लिए अधिकारियों से बात कर उनका का निस्तारण करवाया। ग्राम पंचायत नारनाडी में विधायक ने अनेक जगहों पर पानी की पाइप लाइन बिछाकर लोगों के घरों और ढाणियों में पानी की व्यवस्था कराने पर सरपंच हीराराम पटेल, उपसरपंच जय सिंह चंपावत, हेमाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच जोराराम पटेल, राणाराम पटेल, प्रेम जोगचंद, विशनदास संत, घेवरराम मेघवाल आदि ने विश्नोई का आभार जताया। इस अवसर पर मंडोर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, महेंद्र सारण, कालूराम सोनेल एवं कालूराम भील आदि उपस्थित थे।