शिव शक्ति क्लब को मां भादरिया राय क्रिकेट खिताब
पीलवा| शिव शक्ति क्लब ने भेड़ गांव मंे आयोजित मां भादरिया राय क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। उसने फाइनल में अखेनगर को हराया। प्रतियोगिता में 26 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 11 हजार रुपए एवं उपविजेता को 3100 रुपए व ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान मुख्य अतिथि राणीदानसिंह भाटी, पंसस प्रतापसिंह, बाबूलाल, दीपचंद, सुनील पंचारिया अादि मौजूद थे।