मामा-भांजा ने होली पर कीशराब पार्टी, मारपीट में मामाकी हत्या, आरोपी भांजे को जेल
जोधपुर| भीतरी शहर में मोचियों की घाटी, आडा बाजार में होली के दिन मारपीट का एक मामला सामने आया। इसमें मामा व उसके रिश्ते में एक भांजे के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें मामा की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने भांजे को गिरफ्तार किया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
खांडा फलसा थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि मोचियों की घाटी आडा बाजार निवासी 45 साल के बुधकरण डाबी पुत्र हेमकरण होली की देर शाम उसके भांजे नितिन उर्फ रितिक ने हत्या कर दी थी। बुधकरण के दो भाई अलग रहते हैं और वह अपनी मां के साथ यहां रह रहा था। होली की शाम बुधकरण की मां उसके दो भाइयों के घर गई हुई थी। पीछे से बुधकरण ने रिश्ते में भांजे नितिन उर्फ रितिक को घर बुलाया और दोनों ने शराब पार्टी की। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और बात मारपीट पर जा पहुंची, जिसमें बुधकरण अचेत हो गया। पड़ोसियों ने बीचबचाव कर छुड़ाया और उसके भाइयों को सूचना दी। बुधकरण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत संभवत: शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट लगने से हुई। इधर, पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया।