- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Married Woman Dies In Suspicious Circumstances After 13 Years Of Marriage Father Accused Of Strangulation
शादी के 13 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने गला घोंटने का लगाया आरोप
रातानाडा थाना इलाके की सांसी बस्ती में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने पति व ससुराल वालों पर बेटी का गला घोंट उसे मौत के घाट उतार देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। महिला की शादी 13 साल पहले साल 2007 में हुई थी। उसके चार बच्चे भी हैं। पिता की रिपोर्ट पर रातानाडा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की वहीं मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रातानाडा थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि सांसी कॉलोनी में रहने वाली ममता प|ी प्रेमाराम सांसी की मंगलवार देर रात मौत हो गई। मामले में ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। इधर, मृतका के पिता सोनाराम सांसी ने आरोप लगाया कि उसके पति व ससुराल वाले उसे परेशान किया करते थे जिसके चलते उनकी बेटी का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई और उसके बाद उसके शव को फंदे पर लटका दिया गया, ताकि आत्महत्या लगे। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।