पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमडीएमएच: दो महीने से बंद है सीबीसी जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर| एमडीएमएच में दो महीने से सीबीसी की जांच नहीं हो रही है। यह जांच कोरोना, स्वाइन फ्लू, डेंगू हो या अन्य मौसमी बीमारी, सभी में प्रमुख रूप से कराई जाती है। इसे लेकर न एमडीएमएच प्रशासन गंभीरता दिखा रहा है और न ही चिकित्सा विभाग। इन दिनों सभी कोरोना वायरस और स्वाइन फ्लू को ही प्राथमिकता में लेकर इनकी रोकथाम के प्रबंधन में लगे हैं, लेकिन सीबीसी जांच नहीं होने से मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एमडीएम में रोजाना औसतन 900 मरीजों को डॉक्टर सीबीसी जांच लिखते हैं। यह मुख्यमंत्री योजना में निशुल्क होने के बावजूद मरीजों को मजबूरन निजी लैब पर पैसे देकर करवानी पड़ रही है। इधर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी हर बार एक-दो दिन में जांच शुरू होने की बात तो कहते हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे। अस्पताल की लैब में जाने पर मरीजों को सीबीसी जांच के लिए एमजीएच या उम्मेद अस्पताल जाने के लिए कहा जाता है, जो अस्पताल से तीन से चार किमी दूर हैं।
खबरें और भी हैं...