- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Mehndi Hands Were Soaked In Blood The Other 10 Also Died On The Spot Only 3 Who Did Not Get Seats Remained
मेहंदी रचे हाथ खून में लथपथ हुए, अन्य 10 ने भी मौके पर दम तोड़ा, जिन 3 को सीट ना मिली वे ही बचे
बालोतरा के बिठूजा की रहने वाली सीता को पंद्रह दिन पहले ही माता-पिता ने हंसी-खुशी के साथ घर से विदा किया था। 27 फरवरी को कनाना निवासी विक्रम के साथ सीता ने जिंदगी के हर कदम पर साथ निभाने की कसम खाई तो विक्रम ने भी हरपल साथ निभाने का वादा किया। अभी तक सीता के हाथ में लगी मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि सड़क हादसा जिंदगी ही लील गया। इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां ही छीन ली। इसके साथ ही 5 रिश्तेदारों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बालोतरा, कनाना व कुशीप में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा शनिवार सुबह का है, विक्रम व सीता शादी के बाद देवी-देवताआंे के जात देने के बाद शनिवार सुबह परिवार सदस्यों के साथ रामदेवरा रवाना हुए थे। घर से 60 किलोमीटर दूर पहुंचे थे कि मेगा हाइवे पर सोइंतरा सरहद में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से बोलेरो की भिड़ंत के बाद विक्रम व सीता के साथ ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई। इतना ही नहीं हादसे में विक्रम के जीजा किशोर के साथ उसकी प|ी, पुत्र व पुत्री की भी मौत हो गई।
15 दिन पहले सात फेरे अब साथ ही दुनिया छोड़ी
खेती करने वाले कनाना निवासी केवलराम ने बेटे विक्रम की 27 फरवरी को शादी की थी। बिठूजा में ढोल ढमाकों के साथ केवलराम ने जहां अपने पुत्र विक्रम की शादी संपन्न करवाई, वहीं विक्रम व सीता ने भी इस दिन साथ जीने-मरने की कसम खाई, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। शादी के महज 15 दिन बाद ही रामदेवरा जात देने के लिए जा रहे दोनों नवविवाहित दंपती की हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद परिजन मौका स्थल की ओर दौड़े तो सोइंतरा व शेरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण भी पहुंचे। हर कोई हादसे के बारे में सुनकर सिहर उठा। यहां दुकानों को बंद कर दिया और घायलों के बारे में पूछने लगे। बहुत से लोग शेरगढ़ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। जोधपुर सांसद व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़, पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़, पीसीसी सदस्य उम्मेद सिंह राठौड़ आद ने भी शोक जताया।
पीएम-सीएम ने शोक जताया, मंत्री मौके पर आए
कुछ मिनट पहले ही ली सेल्फी, स्टेटस डाला: दुनिया देखने को तरसेगी
किशोर का पूरा परिवार खत्म, एक साथ उठी 4 अर्थी, गांव में शोक
रोते हुए परिजनों को संभालने वालों के हाथ भी कांप उठे।
पीएम नरेंद्र माेदी व सीएम अशाेक गहलाेत ने ट्वीट कर शाेक जताया। वहीं, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मौके पर पहुंचे। बाद में परिजनों को सांत्वना दी। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत शनिवार को जोधपुर पहुंचने के बाद हादसे के घायलों की कुशलक्षेम पूछने मथुरादास माथुर अस्पताल गए।
रमेश सहित ये तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जगदीश
प्रतीप
सीता
प्रियंका
राशु
किशोर कुमार
विक्रम कुमार
कैंपर में सवार अर्जुन पुत्र गौतम, कमलेश पुत्र गौतम व रमेश पुत्र माधाराम घायल हो गए। ये तीन ही जिंदा बच पाए। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। वहां हालत स्थिर बताई जा रही है। इनके बचने की बड़ी वजह यह है कि ये कैंपर के खुले डाले में बैठे थे। गाड़ी का यह हिस्सा ट्रेलर के नीचे आने से बच गया था।
बालोतरा के मालियों का बास निवासी किशोर माली अपने साले विक्रम की शादी के बाद शनिवार सुबह जात देने के लिए रामदेवरा रवाना हुआ था। साथ में उसकी प|ी विमला, पुत्र राशु व पुत्र प्रतीप भी थे, हादसे में चार सदस्यों की मौत हो गई। एक ही परिवार से एक साथ उठी चार अर्थियों को देखकर हर कोई आंसू नहीं रोक पाया। किशोर के 3 अन्य भाई व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किशोर इंडस्ट्रीयल एरिया में पोपलीन का कार्य करता है।
हादसे से करीब 15 मिनट पहले ही दूल्हे विक्रम और फुफेरे भाई रमेश ने होटल पर चाय पीते हुए सेल्फी ली थी। विक्रम ने वाट्सएप स्टेटस लिखा- टैम आने दे रै भाया... मिलना तो दूर की बात... दुनिया देखण को तरसेगी...।