पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रभात फेरी व दांडी यात्रा से दिया स्वच्छता का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के पहले दिन गुरुवार को राउप्रावि मेघवालों की बस्ती में प्रभात फेरी, दांडी यात्रा व सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। प्रभारी अधिकारी भीखमचंद सुथार संदर्भ व्यक्ति व सहायक प्रभारी शकुंतला शर्मा की देखरेख में कार्यक्रम हुए। बच्चों ने हाथ में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली जो कि मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। बच्चों ने भारत का नक्शा बनाया व बीच में हाथ में तिरंगा लिए हुए खड़ा बालक मनमोहक लग रहा था। इस मौके सर्व धर्म सभा का भी आयोजन किया। इस दाैरान प्रधानाध्यापिका शकुंतला शर्मा, पिस्ता बाई, ओमप्रकाश विश्नोई व भारती फाउंडेशन के विवेक शर्मा आदि मौजूद थे।

पीपाड़ शहर| निजी शिक्षण संस्थानों के सहयोग से सात दिवसीय कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसमें पहले दिन सर्व धर्म प्रार्थना सभा के अलावा 500 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों द्वारा शहर में प्रभात फैली निकालकर स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश शहरवासियों को दिया।संयोजक अब्दुल कलाम ने बताया कि उपखंड अधिकारी शैतानसिंह राजपुरोहित ने जन्म शताब्दी वर्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छवाह ने गांधीजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम दाैरान प्रभात फेरी में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को बिस्कुट का वितरण किया। प्रभातफेरी को राठाेलाई नाडी से रवाना किया गया जो राजकीय अस्पताल कोटगेट मुख्य बाजार, शहीदों का चाैक, सुभाष घाट, गोल प्याऊ व अस्तल होते निर्धारित स्थान पर आकर संपन्न हुई। इस मौके नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमराराम भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष इस्माइल खान सिंधी, सत्यनारायण शर्मा, महिला कांग्रेस नेता सविता दायमा, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल टाक, बक्साराम कच्छवाह, हेमराज जीनगर, निजी शिक्षण संस्थान के गोबरसिंह कच्छवाह, संपतराज सैनी, सुरेश सांखला, अयूब गाैरी, कैलाश टाक, इमरान खोखर अादि मौजूद थे।

ओसियां| उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया। ओसियां ब्लॉक स्तरीय समिति में पूर्व सरपंच भगवानदास राठी को संयोजक व सावर परिवार को सह संयोजक मनोनीत किया। दांडी मार्च यात्रा की वर्षगांठ के दिन गुरुवार को प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए। एसडीएम रतन लाल रेगर ने यहां के शहीद भवानीसिंह चौहान राउमावि भैरूसागर में दांडी यात्रा सप्ताह के शुभारंभ को संबोधित किया। बीडीओ महेश चौधरी ने गांधीजी के जीवन चरित्र से सादगी, संयम व सत्यवादिता की प्रेरणा का आह्वान किया। शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी का आयोजन कर गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए... के साथ सप्ताह का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को अहिंसा शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हिम्मताराम, मोटाराम, आदूराम, मोतीलाल, मायावती, राजू बगड़िया, महेंद्र गिरि आदि मौजूद थे। प्रिंसिपल जाखड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बाप

ओसियां| उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया। ओसियां ब्लॉक स्तरीय समिति में पूर्व सरपंच भगवानदास राठी को संयोजक व सावर परिवार को सह संयोजक मनोनीत किया। दांडी मार्च यात्रा की वर्षगांठ के दिन गुरुवार को प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए। एसडीएम रतन लाल रेगर ने यहां के शहीद भवानीसिंह चौहान राउमावि भैरूसागर में दांडी यात्रा सप्ताह के शुभारंभ को संबोधित किया। बीडीओ महेश चौधरी ने गांधीजी के जीवन चरित्र से सादगी, संयम व सत्यवादिता की प्रेरणा का आह्वान किया। शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी का आयोजन कर गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए... के साथ सप्ताह का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को अहिंसा शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हिम्मताराम, मोटाराम, आदूराम, मोतीलाल, मायावती, राजू बगड़िया, महेंद्र गिरि आदि मौजूद थे। प्रिंसिपल जाखड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

तिंवरी| गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के आयोजन के लिए उपखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया। जिसमें ओसियां के पूर्व सरपंच भगवानदास राठी को संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता सांवर परिहार बालरवा को सह संयोजक नियुक्त किया।

शेरगढ़| दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर ब्लॉक स्तर पर प्रथम दिन तहसील परिसर शेरगढ़ में सुबह के समय सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ व प्रभात फेरी निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रभात फेरी में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय शेरगढ़ व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उपखंड अधिकारी डॉ. मनोज खेमादा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शेरगढ़ ब्लॉक से दाऊराम मेघवाल सोलंकियातला को संयोजक व सत्ता राम जाखड़ को सह संयोजक नियुक्त किया। इस दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश सोनी, विकास अधिकारी डॉ. दीपक कुमार शर्मा व संदर्भ व्यक्ति लक्ष्मीनारायण सोनी, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश, अशोक कुमार गोयल, जोगेंद्रसिंह, मधुबाला, धापू, चंद्रभानसिंह, नरेश परमार, इंद्र शर्मा, सराजदीन आदि मौजूद थे।

फलोदी

ओसियां

भोपालगढ़

बावड़ी

सेखाला

पीपाड़ शहर

शेरगढ़

जन्म शताब्दी }राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर सात दिवसीय कार्यक्रम का आगाज

भोपालगढ़| कस्बे में दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर ब्लॉक स्तरीय प्रभात फेरी व सर्वधर्म सभा का आयोजन चुन्नीदेवी गणेशराम राउमावि भोपालगढ़ से शुरू होकर पंचायत समिति सभागार में समापन हुआ। इस दौरान उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल, तहसीलदार नवलराम मीणा, नायब तहसीलदार हरेंद्र मूंड, सीबीईओ मनोहरलाल, रमेशचंद पंवार, शिवकरण सैनी, ज्ञानचंद मुणोत, शकील मोहमद, महेंद्र आदि मौजूद थे।

बाप| दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर कस्बे में सर्वधर्म प्रार्थना के साथ प्रभात रैली का आयोजन किया। बाप ब्लॉक आयोजन कमेटी संयोजक मनोज पुरोहित ने बताया कि पंचायत समिति से शुरू हुई प्रभात रैली बस स्टैंड, मेहता व व्यास मार्केट, मुख्य बाजार होते हुए राबाउप्रावि में पहुंची। प्रभात रैली में विभिन्न स्कूलों व मदरसों के विद्यार्थी शामिल थे।

बावड़ी| दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उपखंड कार्यालय में सर्वधर्म सभा, प्रार्थना सभा व प्रभात फेरी का आयोजन तहसीलदार व कार्यवाहक उपखंड अधिकारी धनाराम गोदारा, गौतमचंद भंडारी के मुख्य आतिथ्य में किया। कार्यक्रम में श्री बालाजी पब्लिक उमावि के छात्रों ने भाग लिया। इस मौके हनुमानराम सांखला सहित कई कार्मिक व ग्रामीण मौजूद थे।

बालेसर| कस्बे में प्रभात फेरी के साथ सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित ब्लॉक स्तरीय समिति के संयोजक संतोष सांखला, ग्राम विकास अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रथम दिन प्रभात फेरी का आयोजन किया। इसमें कई लोगों ने भाग लिया।

सेखाला| नेहरू युवा केंद्र जोधपुर द्वारा दांडी मार्च को लक्षित करते हुए महात्मा गांधी युवा स्वच्छता महाअभियान व श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन ठाकर मालमसिंह मेमोरियल स्कूल व देडा ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं को स्वच्छता जागरूकता व दांडी मार्च के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके आरएस मेमोरियल स्कूल के संस्था प्रधान रामसिंह, नताराम, प्रकाश अजीतपाल सिंह, दलपतसिंह, जितेंद्रसिंह, महेंद्रसिंह, सज्जनसिंह, आवड़राम, ओमाराम, श्रवणराम, विक्रम अादि माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...