विधायक ने अधिकारियों को दिए गिरदावरी के निर्देश
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत शनिवार शाम को बाप दौरे पर थे। इस दौरान वे किसानों सहित आमजन से भी रूबरू हुए। किसानों ने हाल ही में हुई बेमौसम की बारिश से फसल खराबे का सर्वे करवा फसल बीमा क्लेम दिलाने की मांग की। मंत्री शेखावत बीकानेर से बाप पहुंचे थे। इस बीच खिदरत गांव में किसान श्रवण खीचड़, संतोष, हनुमानाराम चौधरी, रामनिवास, पूनाराम, भागीरथ गोदारा, विशनाराम आदि ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि बेमौसम की बारिश से जीरा, ईसबगोल, रायड़ा, चने आदि फसलें काफी खराब हुई हैं। इससे किसानों को जबरदस्त आर्थिक नुकसान हुआ हैं। बाप में भी किसानों ने मंत्री को बीमा क्लेम दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई। भाजपा मंडल बाप अध्यक्ष हरी मांडपुरा ने प्रस्तावित बारू-सिहड़ा-राणेरी जल प्रदाय योजना जल्द शुरू करवाने, बाप उपखंड मुख्यालय पर कृषि विश्व विद्यालय की स्थापना कराने, भारत माला परियोजना के तहत स्वीकृति सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग की। भाजयुमो मंडल बाप अध्यक्ष मदनसिंह भाटी ने गांव में संचालित स्कूल को क्रमोन्नत करने की मांग की।
केंद्रीय मंत्री से फसल खराबे का क्लेम दिलाने की मांग