पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फोन पर बात कर रहे युवक का मोबाइल लूट भागा बदमाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर | पावटा शिप हाउस इलाके में सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे एक युवक का मोबाइल बाइक सवार बदमाश लूटकर भाग गया। महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूलतया पाली के बाली में सेवाडी न्यू कॉलोनी निवासी फूलचंद मेघवाल पुत्र समरथाराम ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया गया कि शुक्रवार अपरान्ह करीब ढाई बजे वह पावटा शिप हाउस के सामने गाड़ी पार्क करके फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश उसके पास पहुंचा और अचानक झपट्टा मार मोबाइल लूटकर भाग निकला। जब तक वो कुछ समझ पाता, तब तक बदमाश काफी दूर तक जा चुका था।
खबरें और भी हैं...