पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News More Than 47 Thousand Voters In North Corporation From South Therefore More Than Five Thousand Voters In 32 Wards

उत्तर निगम में दक्षिण से 47 हजार ज्यादा मतदाता इसलिए 32 वार्डों में पांच हजार से ज्यादा मतदाता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
} उत्तर के 18 वार्डों में 6 हजार से ज्यादा वोटर दक्षिण में इतनी आबादी के सिर्फ 10 वार्ड

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश वार्डों को समेटने वाले दक्षिण नगर निगम को 80 वार्डों में इस तरह विभाजित किया गया है कि मतदाताओं की संख्या कम हो। इसी कारण दक्षिण नगर निगम में उत्तर नगर निगम से 47 हजार 577 मतदाता कम रखे गए हैं। इसी असंतुलन के चलते उत्तर निगम के अधिकांश वार्डों में मतदाता ज्यादा हैं। उत्तर के 32 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें पांच हजार या उससे ज्यादा मतदाता हैं, जबकि दक्षिण निगम में ऐसे वार्डों की संख्या 24 ही है। उत्तर अाैर दक्षिण निगम के कुल 160 वार्डों के वर्गवार लॉटरी से आरक्षण तय करने के एक दिन बाद ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को निगम चुनाव की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया। उत्तर के 18 वार्ड में मतदाता की संख्या छह हजार से ज्यादा है, जबकि दक्षिण में ऐसे वार्डों की संख्या 10 ही है। उत्तर में चार से पांच हजार मतदाता वाले अाैर सात से नाै हजार तक मतदाता वाले वार्डों की संख्या भी दक्षिण से दाे-दाे वार्ड ज्यादा है। उत्तर में तीन हजार से कम मतदाता वाले वार्डों की संख्या सिर्फ पांच है, जबकि दक्षिण में 17 वार्ड हैं। कुल मिलाकर यहीं निष्कर्ष है कि दक्षिण निगम के अधिकांश वार्डों में मतदाताओं की संख्या सीमित रखने की कोशिश के साथ सोशल इंजीनियरिंग का भी विशेष ख्याल रखा गया।

अंतिम सूची में बढ़े 13,121

उत्तर निगम में सबसे छोटा अाैर बड़ा वार्ड महिलाओं के नाम

उत्तर नगर निगम में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सबसे छोटे व सबसे बड़े दोनों वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, दक्षिण में एक वार्ड सामान्य तो दूसरा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। उत्तर निगम में सबसे बड़ा वार्ड-19 नंबर है, जिसमें कुल मतदाता नाै हजार 711 हैं। यहां सबसे छोटा वार्ड-74 नंबर है, जिसमें कुल 2 हजार 402 मतदाता हैं। वहीं, दक्षिण निगम का सबसे बड़ा अाैर छोटा वार्ड आसपास ही हैं। सबसे बड़े वार्ड-30 में अाठ हजार 101 तो सबसे छोटे वार्ड-31 में एक हजार 640 मतदाता हैं।

कांग्रेस ने निगम चुनाव के लिए बनाई कमेटी

जोधपुर| निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में चुनाव संचालन के लिए जोधपुर शहर अध्यक्ष सईद अंसारी ने समिति का गठन कर दिया है। इसमें अनिल टाटिया, आनंदसिंह चौहान, लियाकत अली रंगरेज, अजय त्रिवेदी, रामेश्वर गुर्जर, इमामुद्दीन भाटी, जगदीश पंवार, प्रीतम शर्मा, गिरीश लूणा को सम्मिलित किया गया। यह समिति कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित रहेगी। उत्तर नगर निगम व दक्षिण नगर निगम के कांग्रेस पार्षद चुनाव के प्रत्याशियों के लिए आवेदन पत्र तैयार किया गया है जो 13 से 15 मार्च तक कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक दिए जाएंगे।

दक्षिण नगर निगम(कुल वार्ड: 80)

} पुरुष 1,76,150


उत्तर नगर निगम(कुल वार्ड: 80)

} पुरुष 1,98,893


चुनावों को लेकर भाजपा ने नियुक्त किए समन्वयक केंद्रीय मंत्री मेघवाल को सौंपी जोधपुर की बागडोर

जोधपुर| नगर निगम चुनाव तिथि घोषित होते ही भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को निगम चुनाव के लिए समन्वयक बनाकर जोधपुर नगर निगम चुनाव की बागडोर सौंपी है। वहीं, जैतारण के युवा विधायक अविनाश गहलोत को नगर निगम उत्तर का समन्वयक नियुक्त किया गया है। निगम निगम दक्षिण में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग चुनाव की बागडोर संभालेंगे। नगर निगम उत्तर में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता को संयोजक का दायित्व दिया गया हैं। इसी प्रकार नगर निगम दक्षिण में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा संयोजक के रूप में कार्य करंेगे।

शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में सरदारपुरा स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा के प्रधान कार्यालय में पार्षद की उम्मीदवारी के लिए कार्यकर्ताओं का हूजुम उमड़ा। भाजपा के संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्ड में पार्षद चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा उपलब्ध करवाए गए आवेदन पत्र बांटे। इसमें बाॅयोडाटा सहित भाजपा प्रधान कार्यालय में तय समय पर जमा करवाने को कहा। साथ ही मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर बैठकें करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष नेे बताया कि 19 मार्च को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 23 मार्च तक रहेगी। नामांकन के पश्चात 5 अप्रैल को मतदान से पूर्व प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए घर-घर जाकर संपर्क करने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री व समन्वयक अर्जुन मेघवाल जोधपुर नगर निगम के आगामी 5 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के बीच रहकर चुनाव की रणनीति को अंजाम देंगे।

12 मंडलों में होंगे होली स्नेह मिलन कार्यक्रम: भाजपा के सभी 12 मंडलों में होली स्नेह मिलन के कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता घर से भोजन लाकर सामूहिक सहभोज करेंगे।

7,28,033मतदाता चुनेंगे 160 पार्षद

महिलाओं के पांच वार्ड में
महिला ही सर्वाधिक मतदाता


उत्तर अाैर दक्षिण नगर निगम क्षेत्र में पांच वार्ड ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या, पुरुषों से ज्यादा है। उत्तर निगम में वार्ड संख्या 17, 47, 48 अाैर 67 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और यहीं इनकी संख्या ज्यादा है। इधर, दक्षिण नगर निगम में केवल वार्ड संख्या 28 ऐसा है, जो महिला के लिए आरक्षित है और महिला मतदाता भी यहीं अधिक है।

जोधपुर| नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन के साथ ही चुनाव की घोषणा हो गई। जोधपुर उत्तर व दक्षिण नगर निगम के 160 पार्षदों को चुनने के लिए सात लाख 28 हजार 33 लोग मतदान कर सकेंगे। इनमें तीन लाख 75 हजार 43 पुरुष ताे तीन लाख 52 हजार 983 महिला मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर के रूप में सात मतदाताओं ने अपना नाम दर्ज करवाया है। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 25 दिन पहले हुआ था, जिसमें आपत्ति, संशोधन अाैर नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया में कुल 13 हजार 121 नाम बढ़े हैं।


} दक्षिण के 17 वार्ड में 3 हजार से कम मतदाता, उत्तर में सिर्फ 5 वार्ड में ही तीन हजार से कम मतदाता

सबसे कम वोटर

1640

(वार्ड-31)

सर्वाधिक वोटर

8101

(वार्ड-30)

} महिला 1,64,074


कुल मतदाता: 3,40,228


सबसे कम वोटर

2402

(वार्ड-74)

सर्वाधिक वोटर

9712

(वार्ड-19)

} महिला 1,88,909


कुल मतदाता: 3,87,805
खबरें और भी हैं...